किसानों ने गन्ने का रेट 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की

बिजनौर: गन्ना फसल की लागत मूल्य में बढ़ोतरी के चलते भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक नहटौर ने राज्य सरकार से गन्ना मूल्य प्रति क्विंटल 400 रुपये जल्द से जल्द घोषित करने की मांग की। बैठक में उपस्थित कई किसानों ने पिछलें सीजन का बकाया भुगतान जल्द से जल्द करने की मांग भी की। चीनी मिलों द्वारा बकाया भुगतान में देरी के चलते किसानों में दावा किया वे आर्थिक संकट के कारण परेशान है।

ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार की अध्यक्षता एवं सुभाष चंद्र के संचालन में आयोजित बैठक में धर्मवीर सिंह, शैंकी कुमार, दिनेश कुमार, शेखावत, टीकम सिंह, संजीव कुमार, विजय पाल सिंह आदिसमेत किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here