स्वाभिमानी शेतकरी संघठन ने महाराष्ट्र – कर्नाटक सीमावर्ती इलाकें में गन्ना कटाई रोक दी…

कोल्हापुर : चीनी मंडी

स्वाभिमानी शेतकरी संघटन ने जयसिंगपुर में हाल ही में हुए ‘गन्ना सम्मेलन’ में महाराष्ट्र सरकार से गन्ने को 3217 रुपये प्रति टन की मांग की है। जब तक मांग पूरी नही होती, तब तक चीनी मिलें शुरू नही करने देने की चेतावनी संघठन के प्रमुख सांसद राजू शेट्टी ने दी थी। इस मांग के चलते संघठन ने कर्नाटक चीनी मिलों की महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाके में शुरू गन्ना कटाई रोक दी और जमकर नारे लगाए। कोल्हापूर जिले के भी कई गावों में स्वाभिमानी शेतकरी संघठन के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र की कई चीनी मिलों की भी गन्ना कटाई जबरन रोक दी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कर्नाटक की चीनी मिलों ने कागल, चिकोडी क्षेत्र में गन्ना क्षेत्र में कटाई शुरू की हैं। संघठन का कहना है की, कोई भी इस बात की परवाह नहीं करता कि गन्ना तोड़ने पर किसानों को कितना लाभ मिलेगा। हालांकि, किसानों के संगठन ने कर्नाटक में चीनी मिलों को महाराष्ट्र से गन्ना ले जाने पर रोक लगाने की पहल की है। अगर सरकार स्वाभिमानी शेतकरी संघटन की मांग को पूरा नही करती है, तो यह आन्दोलन और गंभीर रूप धारण करने की सम्भावना बनी हुई है।

Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here