ब्राजील से मिस्र करेगा 50,000 टन चीनी आयात

कैरो: मिस्र के राज्य के स्वामित्व वाली चीनी खरीदार निकाय चीनी और एकीकृत उद्योग कंपनी (ESIIC) ने शनिवार को ब्राजील से 50,000 टन कच्ची चीनी खरीदने के लिए निविदा मंगाई है। निविदा की समय सीमा 19 दिसंबर है। मिस्र ने अपने स्थानीय चीनी उद्योग की रक्षा के लिए कच्ची और सफेद चीनी के आयात पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन जरूरत पड़ने पर आपूर्ति और व्यापार के मंत्रियों द्वारा अनुमोदित किए जाने पर कुछ अपवादों के तहत चीनी आयात की अनुमति दी जा सकती है।

पिछले हप्ते मिस्र ने 3 महीने के लिए प्रतिबंध बढ़ाया है…

ChiniMandi WhatsApp Channel

पिछलें हप्ते मिस्र के व्यापार और उद्योग मंत्रालय ने कहा था कि, अगले तीन महीने तक सफेद और कच्ची चीनी पर आयात प्रतिबंध बढ़ा दिया गया है। मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा था कि, इस निर्णय का उद्देश्य कोरोनोवायरस महामारी का फैलाव रोखने के लिए आयातित उत्पादों पर नियंत्रण को कड़ा करना है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here