अधिशेष गन्ना और चावल से उत्पादित इथेनॉल से किसानों की आय में सुधार होगा: नितिन गडकरी

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, बड़े पैमाने पर इथेनॉल उत्पादन से किसानों की आय में सुधार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कर्नाटक राज्य से इथेनॉल के उत्पादन को बड़े पैमाने पर लेने का आह्वान किया, क्योंकि कर्नाटक राज्य देश में गन्ने के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है। उन्होंने कहा, देश पहले से ही चीनी और चावल का जरूरत से ज्यादा उत्पादन कर रहा है, और सरकार के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। अधिशेष उत्पादन को इथेनॉल में परिवर्तित किया जा सकता है, जिसका उपयोग वाहनों के लिए वैकल्पिक ईंधन के रूप में किया जा सकता है। इससे न केवल किसानों की आय में सुधार होगा, बल्क़ि देश के लिए ईंधन का एक स्वदेशी स्रोत भी निर्माण होगा।

कर्नाटक में 33 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में, 10,904 करोड़ रुपये की 1,197 किलोमीटर लंबी सड़कें शामिल हैं। इस अवसर पर बोलते हुए, गडकरी ने इथेनॉल उत्पादन के बारे में अपने विचार साझा किये।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here