कोल्हापुर विभाग के चीनी मिलों ने अब तक दर्ज की 11 प्रतिशत चीनी रिकवरी

पुणे: महाराष्ट्र में बड़ी तादाद में चीनी मिलों ने अपने पेराई सत्र का आगाज कर दिया है। चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 29 दिसंबर, 2020 तक 178 चीनी मिलों द्वारा गन्ना पेराई शुरू कर दिया गया है। राज्य में 405.11 लाख टन गन्ने का पेराई कर 382.93 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है। राज्य में औसात चीनी रिकवरी 9.45 प्रतिशत है।

अब तक कोल्हापुर विभाग में 37 चीनी मिलें चालु हो चुकी है। और 100 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन को पार कर लिया गया है। कोल्हापुर विभाग में 102.55 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन अब तक किया गया है। कोल्हापुर विभाग में चीनी रिकवरी राज्य में सबसे ज्यादा है। कोल्हापुर विभाग के चीनी मिलों ने 11 प्रतिशत औसात चीनी रिकवरी दर्ज की है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सबसे ज्यादा सोलापर विभाग में 29 दिसंबर, 2020 तक 38 चीनी मिलों ने संचालन शुरू कर दिया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here