केंद्र सरकार द्वारा फरवरी 2021 के लिए 17 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी

नई दिल्ली: 28 जनवरी, 2021 को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने फरवरी के लिए देश के 552 मिलों को चीनी बिक्री का 17 लाख टन कोटा आवंटित किया है।

गौरतलब है कि इस बार पिछले माह की तुलना में कम चीनी आवंटन की गयी है। खाद्य मंत्रालय द्वारा जनवरी 2021 के लिए 20 लाख टन चीनी बिक्री कोटा की मंजूरी दी गयी थी। वही दूसरी ओर फरवरी 2020 की तुलना में इस बार 3 लाख टन कम चीनी आवंटित की गई है। सरकार ने फरवरी 2020 के लिए 20 लाख टन चीनी आवंटित की थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले वर्ष और महीने की तुलना में कम मात्रा में घोषित किए गए कोटा के कारण बाजार की धारणा सकारात्मक बनी रहेगी। चीनी की कीमतें 30 रुपये से 50 रुपये तक बढ़ सकती हैं।

केंद्र सरकार ने चीनी की अत्यधिक आपूर्ति को नियंत्रित करने और मूल्य निर्धारण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मासिक रिलीज तंत्र को लागू किया था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here