2020 -2021 सीजन: भारतीय मिलों द्वारा अब तक 176.83 लाख टन चीनी का उत्पादन …

नई दिल्ली: इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) के अनुसार, 31 जनवरी 2021 को देश में कुल 491 चीनी मिलों का पेराई सीजन शुरू हैं और उन्होंने 176.83 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। जबकि पिछले साल इसी अवधि में 447 चीनी मिलों द्वारा 141.04 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था। महाराष्ट्र में, 31 जनवरी 2021 तक चीनी का उत्पादन 63.80 लाख टन रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 34.64 लाख टन उत्पादन हुआ था। चालू सीजन में 182 चीनी मिलें चालू हैं, जबकि पिछले सीजन में 140 मिलें चालू थीं।

उत्तर प्रदेश में, 120 मिलें चालू हैं और उन्होंने 31 जनवरी 2021 तक 54.43 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है, जबकि पिछले वर्ष की इसी तारीख को 119 मिलों द्वारा 54.96 लाख टन चीनी का उत्पादन किया गया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कर्नाटक में, 31 जनवरी, 2021 तक, 66 मिलों ने 34.38 लाख टन का उत्पादन किया है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 63 चीनी मिलों द्वारा 27.94 लाख टन किया गया था। गुजरात ने 31 जनवरी 2021 तक 5.55 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। पिछले साल 31 जनवरी 2020 तक 4.87 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में, 37 चीनी मिलें चालू हैं और 31 जनवरी 2021 तक 3.56 लाख टन का उत्पादन किया है, जबकि पिछले सीजन की इसी तारीख़ में 39 चीनी मिलों ने 4.39 लाख टन का उत्पादन किया था।

शेष राज्यों बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा ने सामूहिक रूप से 31 जनवरी, 2021 तक 15.11 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here