चीनी मिलों को जल्द से जल्द भुगतान करने का निर्देश

सहारनपुर: मिलों द्वारा बकाया भुगतान में हो रही देरी से गन्ना किसान नाराज है, जिसके चलते एडीएम प्रशासन ने गांगनौली, बुढ़ाना,तितावी और थानाभवन चीनी मिल से किसानों का बकाया गन्ना भुगतान जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उप गन्ना आयुक्त समेत मंडल के चीनी मिल अधिकारियों को पत्र लिखा है।

बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसान संगठन ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया था। एडीएम प्रशासन एसबी सिंह ने उप गन्ना आयुक्त को पत्र लिखा कि, कदम उठाएं कि मंडल भर की सभी चीनी मिलों से किसानों का भुगतान करें। इसके साथ ही विशेष तौर पर सहारनपुर की बजाज चीनी मिल गांगनौली, मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना और तितावी चीनी मिल और थानाभवन की बजाज चीनी मिल के लिए भुगतान करने के निदेर्श जारी किए।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here