केंद्र सरकार द्वारा मार्च 2021 के लिए 21 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी

नई दिल्ली: 26 फरवरी, 2021 को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने मार्च के लिए देश के 552 मिलों को चीनी बिक्री का 21 लाख टन कोटा आवंटित किया है।

गौरतलब है कि इस बार पिछले माह की तुलना में ज्यादा चीनी आवंटन की गयी है। खाद्य मंत्रालय द्वारा फरवरी 2021 के लिए 17 लाख टन चीनी बिक्री कोटा की मंजूरी दी गयी थी। वही दूसरी ओर मार्च 2020 की तुलना में इस बार समान चीनी आवंटित की गई है। सरकार ने मार्च 2020 के लिए 21 लाख टन चीनी आवंटित की थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, प्रमुख हिंदू त्योहार होली और गर्मिया कगार पर है जिसके साथ ही बाजार की धारणा सकारात्मक रहने की संभावना है। हालांकि, कुछ बाजार के अन्य विशेषज्ञ अभी तक कीमतों को लेकर संशय में हैं क्योंकि त्योहारी मांग अस्थायी है।

केंद्र सरकार ने चीनी की अत्यधिक आपूर्ति को नियंत्रित करने और मूल्य निर्धारण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मासिक रिलीज तंत्र को लागू किया था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here