बिहार में इथेनॉल इकाइयों के लिए 20 निवेशकों का आवेदन

पटना: बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने कहा है कि, बिहार देश में एक समर्पित इथेनॉल नीति बनाने वाला पहला राज्य बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि, बिहार की नई इथेनॉल नीति मक्का बिक्री संकट को दूर करेगा और गन्ना खरीद में सुधार करेगा। जिसका सीधा लाभ किसानों को होगा, इतना ही नही इथेनॉल उत्पादन हमारी शिथिल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा की, पिछले साल केंद्र की मंजूरी के बाद, इथेनॉल को सीधे मक्का, गन्ना, टूटे चावल और सड़े हुए अनाज उत्पादित किया जा सकता है।

हुसैन ने कहा कि, बिहार हर साल 12,000 करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन करता है और देश में पांचवां सबसे बड़ा इथेनॉल-उत्पादक राज्य है। 20 नई इथेनॉल इकाइयों के प्रस्तावों दाखिल होने के बाद हर साल 50,000 करोड़ लीटर उत्पादन की उम्मीद है। उन्होंने कहा इनमें से अधिकांश इकाइयों को उत्तर बिहार में स्थापित किया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here