आग से चार बीघा गन्ना जलकर खाक

बिजनौर: हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से चार बीघा गन्ने की फसल जल गई। इससे किसान को नुकसान हुआ है। सोमवार को शहर कोतवाली के गांव मंडावली निवासी मदनपाल सिंह के खेत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। लाइन से निकली चिंगारी गन्ने के खेत में गिर गई, और जिससे चार बीघा गन्ना जलकर खाक हो गया है।

लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए काफी मुशक्कत की, लेकिन गन्ना जलकर खाक हो गया। मदनपाल सिंह ने बताया कि, इस लाइन से पिछले सालों में भी गन्ने में आग लगती रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here