सांसद ने गन्ना किसानों का मुद्दा लोकसभा में उठाया

अमरोहा: सिंभावली, वेव मिल किसानों का करोड़ों रुपया भुगतान करने में विफल रही है। इन मिल प्रबंधन के रवैय्ये से किसानों में नाराजगी है। सांसद दानिश अली ने यह मुद्दा संसद में उठाया। उन्होंने कहा कि, अमरोहा लोकसभा क्षेत्र में किसानों की बहुत बड़ी आबादी रहती है। क्षेत्र में संचालित सिंभावली चीनी मिल गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने में असफल रही है। इतना ही नही अभी तक भी पिछले साल का भी शत प्रतिशत भुगतान नहीं किया है।

लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, सांसद अली ने संसद में सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा नहीं है कि यह मिलें घाटे में चल रही हैं। सिंभावली मिल के पास डिस्टिलरी है। वेव मिल नई डिस्टिलरी बना रही है। इन पर किसानों का करोड़ों करोड़ रुपया बाकी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here