महाराष्ट्र : बकाया एफआरपी भुगतान में चीनी मिलों की टालमटोल, राज्य के हजारों गन्ना किसान नाराज

पुणे : महाराष्ट्र में पेराई सत्र 2025-26 समाप्त होने के बाद भी कई चीनी मिलों ने किसानों को गन्ने की उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) की पूरी राशि का भुगतान नहीं किया है। बकाया भुगतान के लिए चीनी मिलों को बार-बार अतिरिक्त समय दिए जाने से गन्ना किसानों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। साखर आयुक्तालय द्वारा 30 अप्रैल 2026 को जारी रिपोर्ट के अनुसार, गन्ना कटाई और परिवहन खर्च सहित एफआरपी की कुल देय राशि 40 हजार 339 करोड़ रुपये थी। इसमें से चीनी मिलों ने किसानों के बैंक खातों में लगभग 39 हजार 36 करोड़ रुपये जमा किए हैं। इसके बावजूद अभी भी 1303 करोड़ रुपये की एफआरपी बकाया है, जो 96 चीनी मिलों से प्राप्त होना बाकी है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि, राज्य की 113 चीनी मिलों ने किसानों को 100 प्रतिशत एफआरपी का भुगतान कर दिया है। बकाया एफआरपी के मुद्दे पर सोमवार (11 मई) को साखर आयुक्तालय में 39 चीनी मिलों की सुनवाई हुई। नोटिस जारी होने के बाद सुनवाई तक 15 मिलों ने किसानों का पूरा भुगतान कर दिया।बाकी मिलों ने भुगतान के लिए अतिरिक्त समय मांगा, जिसके बाद कम बकाया राशि वाली मिलों को 18 मई तक और अधिक बकाया रखने वाली मिलों को 20 मई तक की अंतिम समय सीमा दी गई है। साखर आयुक्त डॉ. संजय कोलते ने सुनवाई के दौरान चेतावनी दी कि, निर्धारित समय के भीतर एफआरपी का भुगतान नहीं करने वाली चीनी मिलों पर जप्ती की कार्रवाई की जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here