बिहार: रीगा मिल शुरू करने की मांग

सीतामढ़ी: रीगा चीनी मिल शुरू करने को लेकर जनाधिकार पार्टी भी मैदान में उतरी है, पार्टी कार्यकताओं ने मिल शुरू करने के लिए राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए आमरण अनशन पर बैठे है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रौशन उर्फ पप्पू यादव के आग्रह पर अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया गया। इस अवसर पर यादव ने कहा कि, चीनी मिल शुरू करने की मांग को लेकर दो दिनों से हमारे कार्यकर्त्ता अनशन पर बैठे हैं। यह 40 हजार किसान और 700 मजदूर की लड़ाई है। लेकिन सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष भी आम लोगों की समस्याओं नजरअंदाज कर रहा है। जनाधिकार पार्टी प्रदेश के गन्ना किसान, मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ेगी और न्याय देने की कोशिश करेगी।

यादव ने घोषणा की कि , 26 मार्च को बिहार बंद होगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह यादव, दिलीप खिरहर, अभिजीत सिंह, प्रकाश झा, अवध किशोर यादव आदि मौजूद थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here