इमरान खान आज पाक-भारत संबंधों पर अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान आज एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें कई कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे, जो भारत के साथ संबंधों का स्तर तय करेंगे। बैठक में आंतरिक, विदेश मामलों, योजना और मानवाधिकार मंत्रियों द्वारा भाग लिया जाएगा।

पाकिस्तानी पत्रकार ने एक अन्य ट्वीट में कहा की, उच्च स्तरीय बैठक में पाकिस्तान को व्यापार शुरू करना है या नहीं इस एक मुद्दे पर उपसमिति गठित करने के पर भी चर्चा होगी। यह कदम पाकिस्तान की कैबिनेट द्वारा गुरुवार को आर्थिक समन्वय समिति के फैसले को रद्द करने के बाद उठाया जा है, जिसमें भारत से चीनी, कपास और सूती धागे के आयात को जमीं और समुद्री मार्गों से आयात करने की अनुमति दी गई थी। इस आयात फैसले के बाद से ही नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच संबंधों में सुधार की संभावना बनी हुई थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here