देश में 15 अप्रैल तक 290.91 लाख मीट्रिक टन चीनी उत्पादन: ISMA

नई दिल्ली : इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) की नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, देश भर की चीनी मिलों ने 15 अप्रैल 2021 तक 290.91 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। यह पिछले साल की समान अवधि में उत्पादित 248.25 लाख टन से लगभग 42.66 लाख टन अधिक है। पिछले वर्ष 15 अप्रैल 2020 को गन्ने की पेराई करने वाली 140 चीनी मिलों की तुलना में इस वर्ष 15 अप्रैल 2021 को 170 चीनी मिलें गन्ने की पेराई कर रही थीं।

महाराष्ट्र चीनी उत्पादन में यूपी से आगे…

ChiniMandi WhatsApp Channel

महाराष्ट्र में, 15 अप्रैल 2021 तक चीनी का उत्पादन 103.95 लाख टन था, जबकि पिछले साल इसी अवधि में केवल 60.76 लाख टन उत्पादन हुआ था।पिछले साल की तुलना में इस साल चीनी उत्पादन 43.19 लाख टन अधिक हुआ है। वर्तमान 2020-21 सीजन में 136 मिलों ने अपने पेराई कार्यों को बंद कर दिया है और वर्तमान में 54 चीनी मिलें चल रही हैं। पिछले सीजन में इसी तारीख पर, केवल 10 मिलें चालू थीं, जिन्होंने पिछले साल लगभग 0.9 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था।

यूपी में, चीनी मिलों ने 15 अप्रैल 2021 तक 100.86 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है, जबकि पिछले सीजन में इसी अवधि में 108.25 लाख टन उत्पादन हुआ था। 120 चीनी मिलों में से 54 चीनी मिलों ने पेराई कार्य बंद कर दी है और जबकि 66 मिलों द्वारा पेराई अब भी शुरू है। लेकिन पिछले इस सामान अवधि में 98 मिलें शुरू थी।

कर्नाटक में पेराई खत्म, तमिलनाडु में अब भी शुरू….

कर्नाटक में 15 अप्रैल, 2021 तक, 66 चीनी मिलों ने 41.45 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। अब तक, सभी मिलों ने अपना परिचालन बंद कर दिया है। हालांकि, दक्षिण कर्नाटक की कुछ मिलें जुलाई-सितंबर, 2021 तक विशेष सीजन में काम करेंगी। पिछले साल इसी अवधि के दौरान, सभी 63 चीनी मिलों ने अपना परिचालन बंद कर दिया था और 33.82 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था।

तमिलनाडु के मामले में, इस सीजन का संचालन करने वाली 27 चीनी मिलों में से 5 चीनी मिलों ने अब तक अपनी पेराई समाप्त कर दी है। 15 अप्रैल 2021 तक, राज्य में चीनी का उत्पादन 5.85 लाख टन था, जबकि पिछले वर्ष इसी तारीख को 24 चीनी मिलों द्वारा 5.0 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ था। 24 चीनी मिलों में से 16 मिलों ने अपना परिचालन समाप्त कर दिया था और 8 मिलें पिछले साल 15 अप्रैल 2020 तक चालू थीं। पिछले साल के विशेष सीजन में, तमिलनाडु की मिलों ने 2.0 लाख टन चीनी बनाई थी। गुजरात की मिलों ने 15 अप्रैल 2021 तक 9.50 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। पिछले साल, इसी तिथि तक 8.80 लाख टन चीनी का उत्पादन किया गया था। शेष राज्य आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा ने सामूहिक रूप से 15 अप्रैल, 2021 तक 29.30 लाख टन का उत्पादन किया है।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here