यूक्रेन: 120,000 टन शुल्क मुक्त चीनी के आयात का प्रस्ताव

कीव: यूक्रेन के अर्थ मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में एक मसौदा पेश किया, जिसमे सदन के सामने 120,000 टन सफेद चीनी पर 50% आयात शुल्क माफ करने का प्रस्ताव रखा है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि, संसद आयात मामले पर कब विचार करेगी, लेकिन शुल्क मुक्त चीनी आयात के लिए इस वर्ष 1 अक्टूबर तक की समयसीमा तय की गई है।

यूक्रेन ने सोवियत काल में एक वर्ष में 5 मिलियन टन सफेद चीनी का उत्पादन किया था, लेकिन गन्ने की दरों में गिरावट और चीनी खपत में कमी के कारण स्थानीय चीनी उत्पादन लगभग 1 मिलियन टन तक गिर गया है। अर्थ मंत्रालय ने कहा कि, यूक्रेन को 2020 में कम चीनी उत्पादन के बाद घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इस मौसम में कम से कम 110,000 टन चीनी आयात करने की आवश्यकता है। फरवरी और मार्च में यूक्रेन ने 40,000 टन चीनी का आयात किया।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here