चीनी आयुक्‍त द्वारा मिलों को ऑक्सीजन उत्पादन की अपील…

पुणे: चीनी आयुक्‍त शेखर गायकवाड ने प्रदेश कि सभी निजी और सहकारी चीनी मिलों से मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन करने की अपील की है। मिलों को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि, देश और राज्य में कोरोना वायरस महामारी का खतरा काफी बढ गया है। ऑक्सीजन कि किल्‍लत से लोगों को परेशानियां झेलनी पढ़ रही है। जिसके चलते चीनी मिलों को मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन करने के लिए जल्द से जल्द आगे आना चाहिए।

इससे पहले वसंतदादा पाटिल शुगर इंस्टीट्यूट (वीएसआई) ने प्रदेश की चीनी मिलों को ऑक्सीजन उत्पादन की अपील की थी। जिसमें कहा गया था कि, महाराष्ट्र में कोरोना महामारी खतरा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। कई मरीजों को ऑक्सीजन के बिना अपनी जान गवानी पड़ी है, इसके चलते पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने चीनी मिलों को ऑक्सीजन उत्पादन करने का आवाहन किया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अब चीनी आयुक्‍त कार्यालय ने चीनी मिलों को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है की, कोरोना महामारी का खतरा काफी बढ़ गया है, और कोरोना मरीजों पर इलाज करने के लिए ऑक्सीजन की काफी कमी है। ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए चीनी मिलों को उत्पादन के लिए आगे आना चाहिए।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here