COVID-19: तेल कंपनियां देश के 100 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करेंगी

नई दिल्ली : COVID-19 महामारी के बीच लोगों की जान बचाने के लिए देश भर में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तेल कंपनियां 100 अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने जा रही हैं।

तेल मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि, उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, गोवा, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, ओडिशा, मध्य प्रदेश और दिल्ली के अस्पताल पहल के तहत शामिल होंगे। इस प्लांट से 200 से 500 बेड वाले अस्पतालों की मेडिकल ऑक्सिजन की जरूरत को पूरा करेंगे। बयान में कहा गया है कि, इन संयंत्रों के लिए भारतीय विक्रेताओं को ऑर्डर्स दिए गए हैं और ये इसी महीने से चालू हो जाएंगे और जुलाई तक ऐसे सभी संयंत्र पूरी क्षमता के साथ शुरू होंगे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here