‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट – 07/05/2021

आज बाजार में धीमी मांग रही.

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र चीनी आयुक्तालय के अनुसार, अब तक 10.49% की औसत रिकवरी के साथ 105.93 LMT चीनी उत्पादन की गई है। राज्य में 190 में से 179 चीनी मिलों ने अपने पेराई कार्यों को समाप्त कर दिया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

S/30 चीनी का व्यापार 3110 रुपये से 3140 रुपये प्रति कुंतल रहा और M/30 का व्यापार 3220 रुपये प्रति कुंतल रहा. रीसेल मार्केट में S/30 का व्यापार 3025 रुपये से 3060 रुपये रहा. वही M/30 का व्यापार 3050 रुपये से 3120 रुपये प्रति कुंतल रहा.

दक्षिण कर्नाटक: S/30 चीनी का व्यापार 3230 से 3275 और M/30 का व्यापार 3325 रूपये रहा.

उत्तर प्रदेश: M/30 चीनी का व्यापार 3330 से 3350 रुपये रहा.

गुजरात: न्यू S/30 चीनी का व्यापार 3125 से 3135 रूपये रहा जबकि M/30 का व्यापार 3195 से 3211 रुपये प्रति कुंतल रहा.

तमिलनाडु: S/30 चीनी का व्यापार 3275 रुपये से 3350 रुपये रहा और M/30 चीनी का व्यापार 3350 से 3400 रूपये रहा.

(यह सभी दरें GST छोड़कर है)

इंटरनेशनल मार्केट: लंदन व्हाइट शुगर फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट 461.20 डॉलर प्रति टन पर कारोबार कर रहा है, और यूएस शुगर फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट 17.43 सेन्ट्स रहा.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.338 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 5.2402 रहा, क्रूड फ्यूचर्स 4728 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 64.35 डॉलर रहा.

इक्विटी: सेंसेक्स 256.71 अंक बढ़कर 49,206.47 पर बंद हुआ, जबकि निफ़्टी 98.35 अंक बढ़कर 14,823.15 पर आ गया.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here