मुजफ्फरनगर जिले में गन्ना पेराई सीजन अंतिम चरण में

मुजफ्फरनगर: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 2020 – 2021 गन्ना पेराई सीजन अंतिम चरण में पहुँच चूका है। जिले की अधिकांश चीनी मिलों के सत्र का 20 मई को समापन हो जाएगा।

अमर उजाला डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, अबतक तीन चीनी मिलें बंद हो चुकी हैं। बाकी मिलों में से तितावी मिल दस को, खतौली 12 को, रोहाना, मोरना 15 को और मंसूरपुर मिल 20 मई को बंद होगी। सभी मिलों ने पेराई सत्र के समापन की तारीख का ऐलान कर दिया है। पिछले सीजन में गन्ना अधिक होने के कारण जिले की मंसूरपुर चीनी मिल 20 जून तक शुरू थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here