महाराष्ट्र में पेराई सत्र अंतिम चरण में; मात्र 06 चीनी मिलें चालु

पुणे: महाराष्ट्र में पेराई सत्र अंतिम चरण में पहुँच चूका है। राज्य में अब तक 11 मई, 2021 तक 184 चीनी मिलें बंद हो चुकी है। अभी भी 06 चीनी मिलों द्वारा पेराई जारी है।

चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 11 मई, 2021 तक 190 चीनी मिलों ने पेराई सत्र में हिसा लिया। राज्य में 1011.31 लाख टन गन्ने का पेराई कर 1061.18 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है। राज्य में औसत चीनी रिकवरी 10.49 प्रतिशत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार सोलापुर विभाग में 43 चीनी मिलें बंद हो चुकी है। जबकि कोल्हापुर विभाग में 37 चीनी मिल बंद हो चुकी है। नांदेड़ विभाग में 26 चीनी मिलें बंद है। पुणे विभाग में 31 मिले बंद हुई है। अहमदनगर में 24 चीनी मिलें बंद हुई है जबकि, औरंगाबाद में 18 चीनी मिलें और अमरावती में 2 मिलें बंद हो चुकी है। नागपुर में भी 3 चीनी मिल बंद हुई है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here