महाराष्ट्र: सिर्फ अहमदनगर और औरंगाबाद विभाग की चीनी मिलों में पेराई सत्र जारी

पुणे: महाराष्ट्र में पेराई सत्र लगभग समाप्त होने के कगार पर है। राज्य में अब तक 13 मई, 2021 तक 184 चीनी मिलें बंद हो चुकी है। अभी भी 06 चीनी मिलों द्वारा पेराई जारी है।

आपको बता दे, चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक कोल्हापुर, पुणे, सोलापुर, नांदेड़, अमरावती और नागपुर विभाग के चीनी मिलों ने पेराई सत्र बंद कर दिया है और अभी सिर्फ अहमदनगर और औरंगाबाद की चीनी मिलों में पेराई सत्र जारी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अहमदनगर में 26 चीनी मिलों ने पेराई सत्र में हिंसा लिया था जिसमे से 24 चीनी मिलें अभी भी चल रही है। जबकि औरंगाबाद में 22 चीनी मिलों ने पेराई सत्र में हिंसा लिया था और 18 चीनी मिले चल रही है।

अगर राज्य की बात करे तो, 1011.53 लाख टन गन्ने का पेराई कर 1061.42 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है। राज्य में औसत चीनी रिकवरी 10.49 प्रतिशत है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here