देश में दैनिक COVID-19 मामलों में गिरावट; पिछले 24 घंटों में 2.81 लाख संक्रमण

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से प्राप्त आंकड़ो के अनुसार, भारत के कोरोनो वायरस मामलों की दैनिक बढ़ोतरी लगभग 26 दिनों में पहली बार 3 लाख से नीचे रही, पिछले 24 घंटों में केवल 2,81,386 ताजा संक्रमण दर्ज किए गए थे। 22 अप्रैल को, पिछले साल महामारी शुरू होने के बाद पहली बार 24 घंटे की अवधि में 3 लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गये थे। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 24 घंटे की अवधि के दौरान देश में 4,106 कोविड से संबंधित नई मौतों और 3,78,741 रिकवरी की सूचना दी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 16 मई तक COVID-19 के लिए कुल 31,64,23,658 नमूनों का परीक्षण किया गया, जिनमें से रविवार को 15,73,515 नमूनों का परीक्षण किया गया। कर्नाटक, जो हाल ही में नए COVID-19 हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है, वह वर्तमान में 6,00,168 सक्रिय संक्रमणों के साथ सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य बना हुआ है। महाराष्ट्र में 4,70,595 सक्रिय मामले हैं। देश भर में अब तक COVID-19 टीकों की कुल 18,29,26,460 खुराक दी जा चुकी हैं। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि, दैनिक पॉजिटिव मरीजों की दर में भी गिरावट का रुझान देखा गया जो अब 16.98 प्रतिशत है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 84.25 प्रतिशत तक सुधरी है, जबकि मृत्यु दर वर्तमान में 1.09 प्रतिशत है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान और तमिलनाडु सहित 10 राज्यों में भारत के कुल सक्रिय मामलों का 74.69 प्रतिशत हिस्सा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here