‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट – 25/05/2021

महाराष्ट्र: देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड -19 मामलों में वृद्धि और राज्यवार लॉकडाउन के साथ घरेलू बाजार में कोई मांग नहीं देखी जा रही है। चीनी अधिशेष, लोजिस्टिक्स ने समस्या और बढ़ा दी है।

महाराष्ट्र चीनी आयुक्तालय के अनुसार, अब तक 10.50% की औसत रिकवरी के साथ 106.27 LMT चीनी उत्पादन की गई है। राज्य में 190 में से 189 चीनी मिलों ने अपने पेराई कार्यों को समाप्त कर दिया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

S/30 चीनी का व्यापार 3110 रुपये से 3140 रुपये प्रति कुंतल रहा और M/30 का व्यापार 3220 रुपये प्रति कुंतल रहा. रीसेल मार्केट में S/30 का व्यापार 3025 रुपये से 3050 रुपये रहा. वही M/30 का व्यापार 3050 रुपये से 3120 रुपये प्रति कुंतल रहा.

कर्नाटक: S/30 चीनी का व्यापार 3175 और M/30 का व्यापार 3225 रूपये रहा.

उत्तर प्रदेश: M/30 चीनी का व्यापार 3350 से 3370 रुपये रहा.

गुजरात: न्यू S/30 चीनी का व्यापार 3101 से 3111 रूपये रहा जबकि M/30 का व्यापार 3160 से 3180 रुपये प्रति कुंतल रहा.

तमिलनाडु: S/30 चीनी का व्यापार 3175 रुपये से 3300 रुपये रहा और M/30 चीनी का व्यापार 3275 से 3350 रूपये रहा.

(यह सभी दरें GST छोड़कर है)

इंटरनेशनल मार्केट: लंदन व्हाइट शुगर फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट 457 डॉलर प्रति टन पर कारोबार कर रहा है, और यूएस शुगर फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट 17.13 सेन्ट्स रहा.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.762 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 5.3003 रहा, क्रूड फ्यूचर्स 4802 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 65.75 डॉलर रहा.

इक्विटी: सेंसेक्स 14.37 अंक बढ़कर 50,637.53 पर बंद हुआ, जबकि निफ़्टी 10.75 अंक बढ़कर 15,208.45 पर आ गया.

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here