‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट – 28/05/2021

देश के विभिन्न हिस्सों में कोविड -19 मामलों में वृद्धि और राज्यवार लॉकडाउन के साथ घरेलू बाजार में कोई मांग नहीं देखी जा रही है। चीनी अधिशेष, लोजिस्टिक्स ने समस्या और बढ़ा दी है।

महाराष्ट्र: S/30 चीनी का व्यापार 3110 रुपये से 3140 रुपये प्रति कुंतल रहा और M/30 का व्यापार 3220 रुपये प्रति कुंतल रहा. रीसेल मार्केट में S/30 का व्यापार 3025 रुपये से 3050 रुपये रहा. वही M/30 का व्यापार 3050 रुपये से 3120 रुपये प्रति कुंतल रहा.

ChiniMandi WhatsApp Channel

कर्नाटक: S/30 चीनी का व्यापार 3160 और M/30 का व्यापार 3210 रूपये रहा.

उत्तर प्रदेश: M/30 चीनी का व्यापार 3300 से 3370 रुपये रहा.

गुजरात: सूत्रों के अनुसार, अधिकांश मिलों ने तीसरे पक्ष के निर्यात के लिए अपना कोटा दिया है इसलिए अगले महीने के लिए कोटा घोषित होने तक बाजार में ज्यादा स्टॉक उपलब्ध नहीं है. न्यू S/30 चीनी का व्यापार 3121 से 3141 रूपये रहा जबकि M/30 का व्यापार 3181 से 3201 रुपये प्रति कुंतल रहा.

तमिलनाडु: S/30 चीनी का व्यापार 3175 रुपये से 3300 रुपये रहा और M/30 चीनी का व्यापार 3250 से 3350 रूपये रहा.

(यह सभी दरें GST छोड़कर है)

इंटरनेशनल मार्केट: लंदन व्हाइट शुगर फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट 463.80 डॉलर प्रति टन पर कारोबार कर रहा है, और यूएस शुगर फ्रंट मंथ कॉन्ट्रैक्ट 17.15 सेन्ट्स रहा.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.487 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 5.2528 रहा, क्रूड फ्यूचर्स 4894 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 67.35 डॉलर रहा.

इक्विटी: सेंसेक्स 307.66 अंक बढ़कर 51,422.88 पर बंद हुआ, जबकि निफ़्टी 97.80 अंक बढ़कर 15,435.65 पर आ गया.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here