रमाला मिल ने बंद पड़ी चीनी मिल क्षेत्र के किसानों के गन्ने की पेराई शुरू की

बागपत: रमाला चीनी मिल ने इस सीजन में पेराई का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है, और मिल ने 86.60 लाख क्विंटल लक्ष्य से ज्यादा 97.23 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर दी है। राज्य सरकार ने दो साल पहले रमाला सहकारी चीनी मिल का विस्तारीकरण किया था। जिसके कारण मिल ने अपने क्षेत्र की गन्ने की पेराई पूरी होने का बाद बागपत चीनी मिल क्षेत्र के गन्ने की पेराई शुरू कर दी है।

जागरण डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक डॉ. आरवी राम ने कहा कि, वर्तमान पेराई सत्र में चीनी मिल के सामने 86.60 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन मिल ने निर्धारित समय 25 मई तक लक्ष्य से ज्यादा 97.23 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर दी। खास बात यह है की, रमाला मिल प्रबंधन द्वारा अपने क्षेत्र के गन्ने की पेराई पूरी होने के बाद अब बागपत चीनी मिल क्षेत्र के गन्ने की पेराई भी शुरू की है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here