हरियाणा: गन्ना किसानों के बकाया का भुगतान 10 जुलाई तक होगा

चंडीगढ़: सहकारिता मंत्री बनवारी लाल ने सोमवार को कहा कि, हरियाणा सरकार गन्ना किसानों के सभी बकाया भुगतान 10 जुलाई तक कर देगी। हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल संघ (Sugarfed) के अधिकारियों के साथ यहां हुई समीक्षा बैठक में बोलते हुए उन्होंने कहा कि, पेराई सत्र 2020-2021 के दौरान सहकारी चीनी मिलों ने 429.35 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की है, जिसका कुल गन्ना मूल्य 1,500.83 करोड़ है। इसमें से 1,082.16 करोड़ गन्ना किसानों को दिए गए हैं और शेष राशि 10 जुलाई तक दी जाएगी।

बैठक के दौरान मंत्री बनवारी लाल ने अपने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि, मिलों में केवल रखरखाव और मरम्मत का आवश्यक कार्य ही किया जाए ताकि ये न्यूनतम लागत पर काम कर सकें। साथ ही कैथल की सहकारी चीनी मिल में जैव ईंधन परियोजना पर काम शुरू हो गया है और जल्द ही अन्य सहकारी चीनी मिलों में भी इसे शुरू किया जाएगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here