भाकियू लोक शक्ति ने लंबित भुगतान मामले में मोर्चा खोला

बिजनौर: गन्ना भुगतान में विफल मिलों के खिलाफ भाकियू लोक शक्ति ने मोर्चा खोला है, और गन्ने का ब्याज सहित समस्त भुगतान दिलाने की मांग उठाई है।जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में किसानों ने गुरूवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा और पांच मांगों को पूरा करने की मांग की।

लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने तीनों कृषि बिलों को वापस करने, एमएसपी को गारंटी कानून बनाने, किसानों को समस्त बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाया जाए, स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने की मांग की। इस अवसर पर सतवीर सिंह, रामकुमार सिंह, भूपेन्द्र सिंह, गजराज सिंह, जोगेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उत्तर प्रदेश सरकार का कहना है की उनके कार्यकाल में किसानों को रिकॉर्ड गन्ना भुगतान किया गया है। राज्य सरकार अब तक 45.44 लाख से अधिक गन्ना किसानों को 1,37,518 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड भुगतान कर चुकी है। यह बसपा सरकार से दोगुना और सपा सरकार से डेढ़ गुना ज्यादा है।

हालही में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने भी कहा था की गन्ना भुगतान नहीं करने वाली की मिलों पर सरकार नजर रखी हुई है।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here