पिछले सात वर्षों में एथेनॉल सम्मिश्रण 1.53 प्रतिशत से बढ़कर 7.93 प्रतिशत हुआ

भारत में एथेनॉल उत्पादन को लेकर अभी काफी चर्चा है और पिछले कुछ वर्षों में इस उद्योग में बहुत अच्छा बदलाव आया है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक नवीनतम अपडेट में कहा कि एथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2013-14 के दौरान एथेनॉल मिश्रण 1.53 प्रतिशत से बढ़कर चल रहे एथेनॉल आपूर्ति वर्ष 2020-21 में 7.93 प्रतिशत हो गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह जानकारी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री श्री रामेश्वर तेली ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

सरकार के एथेनॉल उत्पादन पर जोर देने के बाद, कई कम्पनियाँ उद्योग में निवेश करने के लिए इच्छुक है। हालही में कई शुगर कंपनियों ने डिस्टिलरी स्थापित करने का ऐलान किया है।

आपको बता दे, सरकार का टारगेट है की 2025 तक पेट्रोल के साथ 20 प्रतिशत एथेनॉल सम्मिश्रण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here