मुजफ्फरनगर की तीन डिस्टलरी ने किया 6.73 करोड़ लीटर एथेनॉल का उत्पादन

मुजफ्फरनगर : केंद्र सरकार की एथेनॉल समिश्रण निति को बढ़ावा देने के मामलें में उत्तर प्रदेश सबसे अग्रेसर है, नतीजन उत्तर प्रदेश देश में सबसे बड़े एथेनॉल उत्पादक राज्य के रूप में उभरा है। केंद्र सरकार ने 2025 तक पेट्रोल के साथ 20 प्रतिशत एथेनॉल-मिश्रण प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है।

वित्त वर्ष 2020 -2021 में उत्तर प्रदेश में स्थापित 54 डिस्टिलरी द्वारा कुल 58 करोड़ लीटर एथेनॉल का उत्पादन किया गया है। एथेनॉल उत्पादन में बिजनौर, शामली समेत मुजफ्फरनगर जिला भी सबसे आगे है। मुजफ्फरनगर जिले की तीन डिस्टिलरीज ने 2020-21 में 6.73 करोड़ लीटर एथेनॉल का उत्पादन किया है। जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश ने पीटीआई को बताया की, तीन डिस्टलरी ने 2020-21 के दौरान लगभग 6.73 करोड़ लीटर एथेनॉल का उत्पादन किया है। जिसमें त्रिवेणी एल्को ने 4.30 करोड़ लीटर एथेनॉल का उत्पादन किया, जबकि टिकौला चीनी मिल और मंसूरपुर डिस्टिलरी का उत्पादन क्रमशः 1.12 करोड़ लीटर और 1.31 करोड़ लीटर था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here