दौराला मिल ने किया गन्ना भुगतान

मेरठ: एक तरफ जहां कही चीनी मिलें किसानों का भुगतान करने में नाकाम साबित हुई है, वही दूसरी तरफ कई सारी चीनी मिलें शतप्रतिशत भुगतान की तरफ अग्रेसर है।

दौराला चीनी मिल भी भुगतान में सबसे आगे है। मिल ने अब तक किसानों को पेराई सत्र 2020-21 का 28 अप्रैल तक का 658.34 करोड़ का भुगतान कर दिया है। अमर उजाला से बातचीत में मिल के महाप्रबंधक संजीव कुमार खाटियान ने बताया कि, मिल ने 25 अप्रैल से लेकर 28 अप्रैल तक का गन्ना भुगतान कर दिया है। उन्होंने कहा कि, किसानों का शतप्रतिशत भुगतान करना ही मिल प्रबंधन की प्राथमिकता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, उत्तर प्रदेश में गन्ना भुगतान एक अहम् मुद्दा बना हुआ। किसानों का दावा है की गन्ना भुगतान नहीं होने के चलते उन्हें आर्थिक समस्या का सामना करना पडता है वही चीनी मिलों का दावा है की चीनी बिक्री में कमी और अधिशेष स्टॉक के चलते वे भी आर्थिक समस्या से जूझ रहे है जिसके चलते गन्ना भुगतान में देरी हुई है।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here