पंजाब: गन्ना बकाया मामले में 20 अगस्त को विरोध प्रदर्शन की घोषणा

जालंधर: चीनी मिलों द्वारा बकाया नहीं चुकाने से नाराज किसानों ने 20 अगस्त को विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है, जिसके दौरान वे रेल और सड़क यातायात को रोकेंगे। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) दोआबा और दोआबा किसान संघर्ष समिति के नेता मंजीत सिंह राय और गुरविंदर सिंह ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि, 20 अगस्त को वे धनौली गांव के पास ट्रेनों को रोकेंगे और राष्ट्रीय राजमार्ग को भी जाम कर देंगे। किसान नेताओं ने कहा कि, पिछले पेराई सत्र से क्रमश: 145 करोड़ रुपये और 55 करोड़ रुपये सहित 200 करोड़ रुपये निजी और सहकारी चीनी मिलों के पास लंबित हैं।

इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा कि, पंजाब में गन्ने की कीमत 310 रुपये प्रति क्विंटल के मुकाबले हरियाणा में चीनी मिलें 48 रुपये प्रति क्विंटल अधिक कीमत दे रही हैं। हरियाणा ने गन्ने के भाव में 8 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है और अब किसानों को वहां 358 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। गुरमिंदर सिंह ने कहा कि, पंजाब सरकार गन्ने के भाव 90 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाए।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here