चीनी मिल विस्तारीकरण को लेकर भाकियू आक्रामक

मेरठ: चीनी मिल विस्तारीकरण को लेकर भाकियू आक्रामक हुई है। सोमवार को धरना देने के बाद विस्तारीकरण को लेकर किसानों ने 21 सितंबर को बिजनौर में भाजपा कार्यालय घेरने का फैसला लिया है।

अमर उजाला डॉट कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक, किसानों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना मंत्री सुरेश राणा के साथ नजीबाबाद चीनी मिल जनसभा में किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद का विस्तारीकरण करने की घोषणा की थी। भाकियू के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ.बलराम सिंह, तहसील अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह, विनोद परमार, भोपाल सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रशांत चौधरी सहित अनेक किसानों ने सोमवार को तहसील परिसर में चीनी मिल विस्तारीकरण मुद्दे को लेकर धरना दिया। किसानों ने चीनी मिल विस्तारीकरण को लेकर सरकार और जनप्रतिनिधियों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और बिजनौर के भाजपा कार्यालय पर 21 सितंबर को धरना-प्रदर्शन और कार्यालय घेराव का फैसला लिया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बैठक में राकेश कुमार, जोगेंद्र सिंह, गुरुदेव सिंह, सतेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह सहित अनेक किसान शामिल रहे।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here