जिले में गन्ने की फसल पर लाल सड़न रोग का हमला…

महराजगंज: गन्ना किसान आगामी पेराई सीजन का इंतजार कर रहें है, इसी बीच गन्ना फसल पर लाल सड़न रोग ने हमला बोल दिया है। जिले में लगभग 887 एकड़ गन्ने की फसल लाल सड़न रोग (रेड रॉट) के चपेट में आ गई हैं। किसानों की परेशानी बढ़ गई है, जबकि गन्ना विभाग ने सर्वेक्षण तो शुरू कर दिया हैै।

जागरण में प्रकाशित खबर के मुतबिक, जिले में करीब 18 हजार हेक्टेयर गन्ने का रकबा है। पिछले दिनों आई बाढ़ में करीब 887 हेक्टेयर गन्ने की फसल प्रभावित हुई है। पानी उतरने के बाद उन फसलों में रेड राट के लक्षण दिखने शुरू हो गए। बीमारी से सूख रही फसल को अब किसानों को मजबूरन अपने ही हाथों काटकर जमींदोज करना पड़ रहा है। रोग लगने के बाद यह फसल पूरी तरह से बर्बाद हो जाती है। किसानों ने सरकार से फसल का मुआवजा देने की मांग की।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे प्रशासन ने लाल सड़न रोग से गन्ना को बचाने के लिए तयारी में लगी हुई है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here