हरियाणा में लगभग साढ़े 15 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन

 

यह खबर अब आप सुन भी सकते है

ChiniMandi WhatsApp Channel

चंडीगढ़, 28 जनवरी (UNI) हरियाणा सरकार की दस चीनी मिलों ने चालू गन्ना पिराई मौसम के दौरान अब तक 170.63 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई कर 15.53 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।

हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य की शाहाबाद चीनी मिल ने अब तक सर्वाधिक 27.86 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई कर 2.65 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है जबकि रोहतक चीनी मिल 24.11लाख क्विंटल गन्ने की पिराई और 2.11 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन कर दूसरे स्थान पर है। अन्यों में कैथल चीनी मिल ने 1.63 लाख क्विंटल, करनाल चीनी मिल ने 1.42 लाख क्विंटल, महम चीनी मिल ने 1.32 लाख क्विंटल, गोहाला चीनी मिल ने 1.14 लाख क्विंटल, पलवल चीनी मिल ने 1.01 क्विंटल, पानीपत चीनी मिल ने 95,500 क्विंटल, सोनीपत चीनी मिल ने 52,350 क्विंटल और हैफेड चीनी मिल असंध ने 1.56 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।

डाउनलोड करे चीनीमंडी न्यूज ऐप: http://bit.ly/ChiniMandiApp

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here