हरियाणा: चीनी मिल द्वारा 11 नवंबर से पेराई सत्र होगा शुरू

सोनीपत : हरियाणा में भी 2021 -22 पेराई सत्र की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है, चौ. देवीलाल सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र भी 11 नवंबर से शुरू करने की तयारी पूरी हुई है। मिल क्षेत्र के किसानों ने 22,400 एकड़ में गन्ना उगाया है। मिल प्रशासन ने 50 लाख क्विंटल गन्ने की बांडिग की है। किसानों ने 2020-21 के गन्ना पेराई के मुकाबले इस बार अधिक गन्ना उगाया है। मिल में मरम्मत का कार्य अंतिम चरणों पहुंच चुका है।

जागरण में प्रकाशित खबर के अनुसार, गन्ना प्रबंधक मनजीत दहिया के अनुसार चीनी मिल के क्षेत्र में 111 गांव हैं। इन गांवों में 2020-21 के गन्ना पेराई सत्र में किसानों ने करीब 18,500 एकड़ में गन्ना उगाया है। इससे पिछले सत्र में 47 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई थी। पेराई सत्र 2021-22 में करीब चार हजार किसानों ने 22,400 एकड़ में गन्ना उगाया।गन्ना किसानों द्वारा कटाई और ढुलाई का तैयारियां अभी से चल रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here