महाराष्ट्र: कोल्हापुर विभाग में 30 चीनी मिलें शुरू

महाराष्ट्र में पेराई सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है और अब तक सबसे ज्यादा सोलापुर विभाग में 34 चीनी मिलों ने पेराई सत्र चालू किया है। कोल्हापुर विभाग में भी कई चीनी मिलों ने पेराई सत्र का आगाज किया है।

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 17 नवंबर, 2021 तक कोल्हापुर विभाग में अब तक 30 चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू कर दिया है। और कोल्हापुर विभाग में फिलहाल 33.20 लाख टन गन्ना पेराई कर 32.74 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। पुणे विभाग में अब तक 26 चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू कर दिया है। और पुणे विभाग में फिलहाल 26.73 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

आपको बता दे, राज्य में कुल मिलाकर 144 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 70 सहकारी एवं 74 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 119.44 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 103.74 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 8.69 प्रतिशत है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here