पुणे विभाग में 27 चीनी मिलें शुरू; चीनी उत्पादन 45.08 लाख क्विंटल हुआ

महाराष्ट्र में गन्ना पेराई ने गति पकड़ ली है और बड़ी तादाद में चीनी मिलें शुरू हो चुकी है। पेराई सत्र 2021-22 में पुणे विभाग में भी चीनी मिलें बेहतर संचालन कर रही है। चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, 29 नवंबर, 2021 तक पुणे विभाग में 27 चीनी मिलें शुरू हो चुकी है। इस विभाग में चीनी मिलों ने 47.66 लाख टन गन्ना पेराई कर 45.08 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है। विभाग में औसत चीनी रिकवरी 9.46 प्रतिशत है।

सीजन 2021-22 में 29 नवंबर, 2021 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 171 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 85 सहकारी एवं 86 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 212.13 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 192.73 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 9.09 प्रतिशत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा सोलापुर विभाग में 41 चीनी मिलों ने पेराई सत्र चालू किया है। सोलापुर विभाग में फिलहाल 50.13 लाख टन गन्ना पेराई कर 41.33 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 8.24 प्रतिशत है।

कोल्हापुर विभाग में चीनी रिकवरी 10 प्रतिशत के पार हो चुकी है और राज्य में सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन भी कोल्हापुर विभाग में हुआ है। कोल्हापुर विभाग में फिलहाल 55.55 लाख टन गन्ना पेराई कर 57.42 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 10.34 प्रतिशत है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here