परिवहन मंत्रालय द्वारा फ्लेक्स फ्यूल इंजन के लिए वाहन निर्माताओं को एडवाइजरी जारी….

नागपुर: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, फ्लेक्स फ्यूल इंजन को लेकर को एक एडवाइजरी जारी की गई है। नागपुर में एग्रोविजन एक्सपो के समापन समारोह के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए, गडकरी ने स्पष्ट किया कि, एडवाइजरी वाहन निर्माताओं के लिए फ्लेक्स इंजन रखना अनिवार्य नहीं बनाती है। यह सिर्फ एक सलाह है। हालांकि, तीन प्रमुख कंपनियां, सुजुकी, हुंडई और टोयोटा फ्लेक्स इंजन बनाने के लिए सहमत हो गई हैं। गडकरी ने कहा कि, जल्द ही सभी वाहन निर्माताओं की एक बैठक दिल्ली में होगी।

फ्लेक्स इंजन पेट्रोलियम ईंधन और एथेनॉल दोनों पर वाहन चलाने में सक्षम होता है। गडकरी एथेनॉल के उपयोग को बढ़ावा दे रहे हैं। एथेनॉल चीनी उद्योग का उप-उत्पाद है। गडकरी द्वारा प्रवर्तित पूर्ववर्ती पूर्ति समूह में भी चीनी मिल हैं। गडकरी ने कहा, जल्द ही एथेनॉल पर चलने वाली कारें और मोटरसाइकिलें होंगी, और किसान ईंधन उत्पादक होंगे।उन्होंने कहा की, मैंने इस बात पर जोर दिया है कि, एथेनॉल उत्पादक किसानों को एथेनॉल वेंडिंग स्टेशन आवंटित किए जाने चाहिए। गडकरी गन्ने के अलावा चावल-भूसे जैसे अन्य जैव अपशिष्ट से एथेनॉल बनाने पर भी जोर दे रहे हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here