महाराष्ट्र में इस सीजन 192 चीनी मिलों में गन्ना पेराई शुरू

महाराष्ट्र में सीजन 2021-2022 में बड़ी तादाद में चीनी मिलों ने पेराई में भाग लिया है। इस सीजन में निजी चीनी मिलें ज्यादा संख्या में संचालन में है।

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2021-22 में 11 जनवरी, 2022 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 192 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 95 सहकारी एवं 97 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 564.33 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 555.52 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 9.84 प्रतिशत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

राज्य में सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन कोल्हापुर विभाग में हुआ है। कोल्हापुर विभाग में फिलहाल 134.76 लाख टन गन्ना पेराई कर 150.68 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 11.18 प्रतिशत है।

सीजन 2021-22 में 11 जनवरी, 2022 तक पुणे में कुल मिलाकर 29 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 16 सहकारी एवं 13 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 115.58 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। पुणे विभाग में अब तक 115.99 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। पुणे विभाग में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 10.04 प्रतिशत है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here