बेहतर गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों को मिलेगा पुरस्कार

 

सिर्फ पढ़ो मत अब सुनो भी! खबरों का सिलसिला अब हुआ आसान, अब पढ़ना और न्यूज़ सुनना साथ साथ. यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

ChiniMandi WhatsApp Channel

 पटना : बगहा के रामनगर, हरिनगर चीनी मिल के द्वारा गन्ने की सर्वाधिक उपज करने वाले किसानों के बीच प्रतियोगिता कराई जाती है। इसमें पहिले तिन पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसानों को कृषि यंत्र एवं कृषि समाग्री से नवाजा जाता है। फसल वर्ष 2018-19 में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है। प्रतियोगिता में भाग लिए किसानों के गन्ना की कटाई एवं तौल का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सहायक ईख प्रबंधक विनय मिश्रा के देखरेख में बीते करीब एक माह से चल रहें इस उपज की जांच, तौल एवं कटाई का कार्य निरंतर कराया जा रहा है।

अब तक का सर्वाधिक उपज इस बार के प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान पर जिन किसानों ने जो उपज प्राप्त किया है। वह चीनी मिल के इतिहास का अबतक का सर्वाधिक उपज बताया जा रहा है। इससे पहले इतनी उपज किसी भी गन्ना फसल वर्ष में प्राप्त नहीं हुआ था। बता दें कि हरिनगर चीनी मिल के द्वारा गन्ना प्रतियोगिता में चार कैटेगरी को शामिल किया जाता है। जिसमें मोरहन एवं खूंटी के लिए दो दो प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। जिसमें दर्जनों किसान हिस्सा लेते है। सभी कैटोगरी में तीन तीन पुरस्कार किसानों को दिए जाते है। कुल 12 किसानों को पुरस्कृत किया जाता है।

डाउनलोड करे चीनीमंडी न्यूज ऐप: http://bit.ly/ChiniMandiApp
Bioenergy Times
SOURCEChiniMandi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here