महाराष्ट्र में पिछले सीजन के मुकाबले ज्यादा चीनी मिलें शुरू

महाराष्ट्र के चीनी मिलों में गन्ना पेराई अच्छे से जारी है। और इस सीजन में पिछले सीजन के मुकाबले ज्यादा चीनी मिलें संचालन में है। सीजन 2020-21 में 190 मिलें संचालन में थी, जब वर्त्तमान सीजन में 194 चीनी मिलें चालू है।

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2021-22 में 23 जनवरी, 2022 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 194 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 96 सहकारी एवं 98 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 659.06 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 657.09 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 9.97 प्रतिशत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

राज्य में सबसे ज्यादा चीनी मिलें सोलापुर विभाग में परिचालन में है। सोलापुर में सबसे ज्यादा 45 चीनी मिलों में पेराई शुरू है। यहाँ 23 जनवरी 2022 तक 156.59 लाख टन गन्ना पेराई कर 140.83 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है।

राज्य में सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन कोल्हापुर विभाग में हुआ है। कोल्हापुर विभाग में फिलहाल 157.61 लाख टन गन्ना पेराई कर 178.94 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 11.35 प्रतिशत है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here