महाराष्ट्र में औसत चीनी रिकवरी हुआ 10 प्रतिशत

महाराष्ट्र के चीनी मिलों में गन्ना पेराई अच्छे से जारी है। और इस सीजन में पिछले सीजन के मुकाबले ज्यादा चीनी मिलें संचालन में है। महाराष्ट्र चीनी रिकवरी के मामलें में भी प्रगति पर है। राज्य में धीरे धीरे चीनी’रिकवरी में बढ़ोतरी देखि जा सकती है। फ़िलहाल राज्य में चीनी रिकवरी 10 प्रतिशत हो चुकी है।

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2021-22 में 26 जनवरी, 2022 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 194 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 96 सहकारी एवं 98 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 683.34 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 683.61 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 10 प्रतिशत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

राज्य में सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन कोल्हापुर विभाग में हुआ है। और साथ ही राज्य में सबसे ज्यादा चीनी रिकवरी भी कोल्हापुर विभाग में है। कोल्हापुर विभाग में फिलहाल 163.21 लाख टन गन्ना पेराई कर 186.03 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 11.40 प्रतिशत है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here