महाराष्ट्र में 197 चीनी मिलों में गन्ना पेराई जारी; पिछले सीजन के मुकाबले ज्यादा

महाराष्ट्र में मिलों द्वारा गन्ना पेराई और चीनी उत्पादन सुचारु रूप से शुरू है। और इस सीजन मिलों ने भी पिछले सत्र के मुकाबले ज्यादा संख्या में भाग लिया है।

चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2021-22 में 1 फरवरी, 2022 तक महाराष्ट्र में कुल मिलाकर 197 चीनी मिलों ने पेराई शुरू कर दी है। जिसमे 98 सहकारी एवं 99 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 733.16 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। राज्य में अब तक 737.97 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। राज्य में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 10.07 प्रतिशत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

राज्य में सबसे ज्यादा चीनी मिलें सोलापुर विभाग में परिचालन में है। सोलापुर में सबसे ज्यादा 46 चीनी मिलों में पेराई शुरू है। यहाँ 1 फरवरी, 2022 तक 174.07 लाख टन गन्ना पेराई कर 157.86 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन किया गया है।

राज्य में सबसे ज्यादा चीनी उत्पादन कोल्हापुर विभाग में हुआ है। कोल्हापुर विभाग में फिलहाल 174.15 लाख टन गन्ना पेराई कर 199.76 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। और यहाँ चीनी रिकवरी 11.47 प्रतिशत है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here