हरियाणा: गन्ना किसानों द्वारा भुगतान की मांग को लेकर 14 फरवरी से धरना शुरू करने की चेतावनी

अंबाला: नारायणगढ़ चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र 2021-22 के लगभग 71 करोड़ रुपये के लंबित भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला क्षेत्र के गन्ना किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) चारुनी, गन्ना किसान संघर्ष समिति और बीकेयू शहीद भगत सिंह से जुड़े किसान चीनी मिल के बाहर जमा हो गए और अपने बकाया भुगतान की मांग को लेकर गेट के सामने धरने पर बैठ गए।

टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के मुताबिक, नारायणगढ़ चीनी मिल के नारायणगढ़ उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम)-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नीरज धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों से कहा कि, पिछले सीजन 2020-21 में खराब प्रदर्शन के चलते चीनी मिल जब तक उत्पादित चीनी की बिक्री नहीं हो जाती तब तक भुगतान करने में सक्षम नही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

बीकेयू चारुनी अंबाला जिलाध्यक्ष मल्कियत सिंह साहिबपुरा ने कहा, चीनी मिल ने 2021-22 सीजन के लिए 23 नवंबर, 2021 को अपना संचालन शुरू किया था और अब यह पिछले दो महीनों से लगभग 71 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। विरोध बैठक में हमने प्रशासन को 13 फरवरी तक भुगतान करने का समय दिया है, अन्यथा किसान 14 फरवरी से नारायणगढ़ एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here