केंद्र सरकार द्वारा मार्च 2022 के लिए 21.50 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी

नई दिल्ली: 28 फरवरी, 2022 को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने मार्च 2022 के लिए देश के 566 मिलों को चीनी बिक्री का 21.50 लाख टन कोटा आवंटित किया है।

इस बार पिछले माह की तुलना में ज्यादा चीनी आवंटन की गयी है। खाद्य मंत्रालय द्वारा फरवरी 2022 के लिए 20 लाख टन चीनी बिक्री कोटा की मंजूरी दी गयी थी। वही दूसरी ओर मार्च 2021 की तुलना में इस बार ज्यादा चीनी आवंटित की गई है। सरकार ने मार्च 2021 के लिए 21 लाख टन चीनी आवंटित की थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उद्योग विशेषज्ञ के अनुसार, कोटा पिछले वर्ष के आवंटन की तुलना में सिर्फ 0.50 लाख टन अधिक है, हालांकि गर्मियों की शुरुआत को देखते हुए, मांग में तेजी आने की संभावना है। चीनी की कीमतों में 60 से 80 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी की उम्मीद बाजार के जानकारों को है।

केंद्र सरकार ने चीनी की अत्यधिक आपूर्ति को नियंत्रित करने और मूल्य निर्धारण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मासिक रिलीज तंत्र को लागू किया था।

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहाँ क्लिक करे

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here