ब्राजील में 2022-23 सीजन में 562 मिलियन टन गन्ना पेराई का अनुमान: Datagro

साओ पाउलो: डेटाग्रो (Agribusiness consultancy Datagro) के अनुसार, ब्राजील के केंद्र-दक्षिण क्षेत्र में 2022-23 में गन्ना पेराई 562 मिलियन टन तक पहुंचने की उम्मीद है।

डेटाग्रो के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी प्लिनियो नास्तारी ने एक साक्षात्कार में रॉयटर्स को बताया की, वह गन्ना उत्पादन को वर्तमान पूर्वानुमान से संभावित नीचे की ओर गिरावट देख रहें है क्योंकि माटो ग्रोसो डो सुल, पराना और साओ पाउलो जैसे राज्य अनियमित वर्षा से पीड़ित हैं। डेटाग्रो द्वारा 9 मार्च को एक कार्यक्रम के दौरान ब्राजील की गन्ने की फसल के लिए अतिरिक्त पूर्वानुमान जारी करने की उम्मीद है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

नास्तारी ने कहा, पिछले कुछ हफ्तों में बारिश नहीं होने के कारण गन्ना उत्पादन प्रभावित हो सकता है, और फसल वर्तमान में एक महत्वपूर्ण विकास चरण में है। मिट्टी में पानी का भंडार है, लेकिन उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए बारिश को वापस आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि, फसल पैदावार के नुकसान से बचने के लिए अप्रैल में बारिश की आवश्यकता होगी। पिछले चक्र से उबरने के बावजूद, ब्राजील की गन्ने की फसल 2020/21 में देखी गई 605.5 मिलियन टन से काफी नीचे रहेगी।

नास्तारी ने कहा, देश का चीनी और एथेनॉल उत्पादन अभी भी रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष पर निर्भर करता है, क्योंकि जैव ईंधन की कीमतें सीधे कच्चे तेल से जुड़ी हुई हैं। तेल की कीमतें पिछले एक सप्ताह में बढ़ गई हैं। अमेरिका और सहयोगी देशों द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस पर प्रतिबंध लगाने के बाद कच्चा तेल 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार कर रहा हैं।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here