Season 2021-22: कोल्हापुर विभाग में चीनी रिकवरी 11.74 प्रतिशत

महाराष्ट्र में इस सीजन रिकॉर्ड चीनी उत्पादन होने वाला है। और इसमे सबसे ज्यादा योगदान कोल्हापुर विभाग से है। कोल्हापुर विभाग सिर्फ गन्ना और चीनी उत्पादन में ही नहीं बल्कि चीनी रिकवरी में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

महाराष्ट्र के चीनी आयुक्तालय के आकड़ों के मुताबिक, सीजन 2021-22 में 21 मार्च, 2022 तक कोल्हापुर में कुल मिलाकर 36 चीनी मिलों ने पेराई में हिस्सा लिया। जिसमे 26 सहकारी एवं 10 निजी चीनी मिलें शामिल है, और 243.17 लाख टन गन्ने की पेराई की जा चुकी है। विभाग में अब तक 285.57 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। विभाग में फ़िलहाल औसत चीनी रिकवरी 11.74 प्रतिशत है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अगर राज्य की बात की जाए तो, 21 मार्च 2022 तक महाराष्ट्र में 19 चीनी मिलों ने पेराई सत्र बंद कर दिया है। कोल्हापुर विभाग से 14 चीनी मिल, नागपुर विभाग में एक चीनी मिल, औरंगाबाद विभाग में एक चीनी मिल और सोलापुर विभाग में तीन चीनी मिलें बंद हुई है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here