केंद्र सरकार द्वारा अप्रैल 2022 के लिए 22 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी

31 मार्च, 2022 को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने अप्रैल के लिए देश के 530 मिलों को चीनी बिक्री का 22 लाख टन कोटा आवंटित किया है।

इस बार पिछले माह की तुलना में ज्यादा चीनी आवंटन की गयी है। खाद्य मंत्रालय द्वारा मार्च 2022 के लिए 21.50 लाख टन चीनी बिक्री कोटा की मंजूरी दी गयी थी। वही दूसरी ओर अप्रैल 2021 की तुलना में इस बार समान चीनी आवंटित की गई है। सरकार ने अप्रैल 2021 के लिए 22 लाख टन चीनी आवंटित की थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उद्योग विशेषज्ञ के अनुसार, गर्मी की मांग और कोविड-19 प्रतिबंधों के बाद स्थिति बेहतर होने के कारण मांग में तेजी आ सकती है। चीनी की कीमतों में 60 से 80 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी की उम्मीद बाजार के जानकारों को है।

केंद्र सरकार ने चीनी की अत्यधिक आपूर्ति को नियंत्रित करने और मूल्य निर्धारण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मासिक रिलीज तंत्र को लागू किया था।

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here